Ro no D15139/23

कमिश्नर डोमन सिंह ने लोहण्डीगुड़ा तहसील के टाकरागुड़ा में गिरदावरी सत्यापन का लिया जायजा

जगदलपुर । कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने शनिवार को बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा तहसील अंतर्गत टाकरागुड़ा में राजस्व एवं कृषि विभाग के अमले द्वारा किए जा रहे खरीफ फसल गिरदावरी सत्यापन कार्य का जायजा लिया और किसानों के क्षेत्राच्छादित फसल के अनुरूप रकबा का इंद्राज राजस्व रिकार्ड में दर्ज किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही फसल गिरदावरी सत्यापन के दौरान सम्बंधित किसानों की मौजूदगी भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने राजस्व रिकार्ड का भी बारीकी से निरीक्षण कर फसल गिरदावरी सत्यापन स्थिति का संज्ञान लिया। वहीं मौके पर उपस्थित बंगाराम, झिमटू, सोमारू आदि किसानों से रूबरू चर्चा कर फसल की स्थिति, समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए किसान पंजीयन एवं एग्रीस्टेक पंजीयन समेत फसल गिरदावरी सत्यापन के बारे में जानकारी ली। साथ ही ग्राम पटेल सुखराम नाग एवं कोटवार शिवराम बघेल को राजस्व के कार्यों में नियमित तौर पर सहयोग देने की समझाइश दी। उन्होंने कोटवार शिवराम बघेल से वर्दी एवं टार्च की उपलब्धता के बारे में पूछा। इस दौरान अवगत कराया गया कि खरीफ फसल गिरदावरी सत्यापन का कार्य आगामी 30 नवम्बर तक किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम लोहण्डीगुड़ा श्री नीतिश वर्मा, तहसीलदार श्री कैलाश पोयाम सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अमला मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मोर गाँव,मोर पानी अभियान ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि *पखवाडेभर में 31 हजार से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण

      जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं श्रमदान बना मिसाल रायपुर,1 अप्रैल 2026/ मोर गांव,मोर पानी महाभियान अंतर्गत बलौदा बाजार भाटापारा जिले में जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए अभूतपूर्व…

    Read more

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक

      रायपुर, 1 अप्रैल 2026: पिछले साल 29 दिसंबर को शिलांग के साई के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में बेथलीन ग्रेस माकरी के कोच ने अचानक इस युवा एथलीट में एक…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…