Ro no D15139/23

लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता से टोकन देवें समिति: कलेक्टर डॉ. कन्नौजे

मिलर्स को पंजीयन बढ़ाने तथा धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश

सभी कार्यालयों को जनवरी से ई-आफिस से फाइलें प्रस्तुत करने के निर्देश

सारंगढ़ शहर में पाईप लाइन के गडढ़ों को तत्काल सीमेंटीकरण करने के निर्देश

सभी पंचायतों को सड़क के आसपास स्वच्छ रखने और विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश

शहर के तालाब किनारे सीमांकन कर अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश

जर्जर सड़कों की मरम्मत कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश

अन्त्यावसायी के टीसीपीसी केन्द्र में बनेगा लाइवलीहुड कॉलेज एवं नालंदा परिसर

एसआईआर के अनकलेक्टेबल मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करने बीएलओ को निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 दिसंबर 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में जिले के प्रगतिरत कार्यों का समीक्षा किया गया। बैठक में सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल और अन्य माध्यमों से प्राप्त मांग और शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इसके साथ साथ धान खरीदी, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली घर योजना, जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी, आयुष्मान, आयुष्मान वय वंदन, पीएम आवास, धरती आबा, जल जीवन मिशन, अमृत मिशन, पीएमश्री स्कूलों का मरम्मत, प्राधिकरणों के निर्माण आदि की प्रगति का कलेक्टर द्वारा समीक्षा किया गया। कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में अनकलेक्टेड मतदाताओं के घरों में बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले के शहरों के तालाबों में अतिक्रमण, कब्जा को हटाने के लिए एसडीएम और तहसीलदारों को सड़क किनारे सीमांकन कर अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाय के अधिकारियों को जिले के जर्जर सड़कों के मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ के रानीसागर में अन्त्यावसायी विकास निगम के टीसीपीसी केन्द्र में लाइवलीहुड कॉलेज एवं नालंदा परिसर बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी में लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता से टोकन देने के लिए कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने जिले के सभी सहकारी समिति के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं।  इसी प्रकार राइस मिलर्स को पंजीयन बढ़ाने और मार्कफेड से जारी डीओ अनुसार समितियों से धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को आगामी जनवरी से ई-आफिस से फाइलें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अपने सहायक ग्रेड 3 और कम्प्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षित कर लें।

सारंगढ़ शहर में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे पाईप लाइन के गडढ़ों को कलेक्टर ने ईई पीएचई को तत्काल सीमेंटीकरण करने और ठेकेदारों के द्वारा सड़क किनारे पर्याप्त दूरी में पाइप लाइन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क बहुत प्रक्रिया में गुजरने के बाद बनता है। ऐसे में ठेकेदारों के द्वारा सड़क किनारे गडढ़ा कर दिया जाएगा तो सड़क धंस जाएगा। इससे सड़क आवागमन में नागरिकों को परेशानी होगी।

सुग्घर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की परिकल्पना को साकार करने के लिए कलेक्टर ने नगरपालिका, सभी नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों सहित जिले के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों को अपील किया है कि कि वे अपने गांव और शहर को सुग्घर बनाने में अपना सहयोग करें। गांव और शहर को साफ रखें और साफ रखने के लिए सामाजिक सरोकार में अपना योगदान दें। सड़क दुर्घटना और स्वच्छ भारत के मद्देनजर कलेक्टर ने सभी सीएमओ और सरपंचों को सड़क के आसपास स्वच्छ रखने और विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ा जनभावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक पौधे रोपित

      जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वनमण्डल जशपुर द्वारा विकसित मातृत्व वन का आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित सर्किट हाउस परिसर में…

    Read more

    रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाेत्तर के सितारों ने रचा इतिहास

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के भारोत्तोलन इवेंट ने दर्शकों…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….