Ro no D15139/23

पीएचसी कोल्हेनारिया के लैब टेक्नीशियन पर लगे आरोपों की जांच हेतु समिति गठित 7 दिन में रिपोर्ट के निर्देश लैब टेक्नीशियन  कुर्रे को स्पष्टीकरण पत्र जारी

जशपुरनगर 24 फरवरी 2026/ फरसाबहार विकासखण्ड अंतर्गत् प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोल्हेनारिया के मेडिकल लैब टेक्नीशियन  संजय कुर्रे के विरूद्ध 22 फरवरी 2026 को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘ शीर्षक लैब टेक्नीशियन की अभद्रता व धमकी से दहशत में नर्से आपातकालीन सेवाओं के बहिरकार की चेतावनी, लैब टेक्नीशियन की प्रताड़ना से नर्सों का नाइट ड्यूटी से इंकार, पीएचसी में लैब टेक्नीशियन की अश्लील टिप्पणी और धमकियों से नर्से दहशत में, प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र में अश्लीलता और दुर्व्यवहार से नर्स परेशान‘‘ के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने जांच समिति का गठन कर 07 दिवस के अन्दर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गठित जांच समिति के लिए बी.एम.ओ.कुनकुरी डॉ. किरन्ती कुजूर को अध्यक्ष एवं बी.एम.ओ. लोदाम डॉ. ए.डी. तिर्की, प. नर्सिंग सि. कुनकुरी श्रीमती ललिता पैंकरा, लेखापाल जशपुर श्री वैभव सोनी को सदस्य नियुक्त किए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल लैब टेक्नीशियन श्री संजय कुर्रे को उक्त कृत्य के लिए स्पष्टीकरण पत्र प्रस्तुत करने हेतु आदेशित करते हुए स्पष्ट अभिमत के साथ अपना स्पष्टीकरण 03 दिवस के अन्दर समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा उनके विरूद्ध किये जाने वाली अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होगें।

  • Related Posts

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज