Ro no D15139/23

अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सम्पूर्ण नेत्र जांच का हुआ शुभारंभ

कुनकुरी विकासखण्ड में 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक होगा नेत्र परीक्षण
अब तक 16499 लोगों के नेत्र परीक्षण में 58 से अधिक मोतियाबिंद के मिले मरीज
मरीजों का किया जाएगा निःशुल्क ईलाज

जशपुरनगर 30 अक्टूबर 2025/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन तथा मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी एनपीसीबी के मार्गदर्शन में अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत “सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा“ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विगत दिवस 28 अक्टूबर को कुनकुरी विकासखण्ड में शुभारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम 03 नवम्बर 2025 तक आयोजित होगा।
सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के प्रत्येक गांव तथा परिवार के सदस्यों का नेत्र परीक्षण कर नेत्र रोगियों को चिन्हांकित कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल या जिला चिकित्सालय व चिकित्सा महाविद्यालय रेफर किये जाने हेतु लाईन लिस्ट तैयार किया जा रहा है। सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम में नेत्र का प्राथमिक उपचार, निःशुल्क दवा वितरण, मेडिकल, ऑप्टिकल तथा सर्जिकल उपचार किया जा रहा है। दृष्टिहीनता का सर्वेक्षण पंजीयन एक आँख, दोनो आँख, नहीं दिखने का कारण मोतियाबिंद पंजीयन, ऑपरेशन की व्यवस्था किया जा रहा है।
मोतियाबिंद परीक्षण, पंजीयन उपचार, नेत्रदान घोषणा पत्र हितग्राही की जॉच एवं पंजीयन रेटिनोपैथी, डायबिटीज एवं हाइपरटेशन की जांच व उपचार हेतु रेफर करना। दृष्टिदोष परीक्षण एवं हितग्राही को निःशुल्क चश्मा वितरण लो विजन परीक्षण, स्कूली बच्चों नेत्र परीक्षण कर रिफ्रैक्टिव एरर बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष किसी एक विकासखण्ड का चयन कर प्रयास किया जाता है कि दोनों आंख में मोतियाबिंद के रोगियों की शल्य क्रिया कर लोगों को दृष्टिहीनता से मुक्त किया जाए इस कार्य में जिले के समस्त नेत्र सहायक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 28 अक्टूबर 2025 को 17 गांव के 16499 लोगों का नेत्र परीक्षण में दोनों आंख के 30, एक आंख के 58 मोतियाबिंद मरीज मिले है। नेत्र परीक्षण हेतु विकासखण्ड स्तर पर बीएमओ, बीपीएम, सेक्टर सुपरवाईजर के मोनिर्टिंग में आरएचओ महिला-पुरुष तथा मितानिनों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

  • Related Posts

    पहाड़ी कोरवा के बसाहट में खराब हेडपंप को ठीक किया गया पानी की आपूर्ति हुआ चालू

    जशपुरनगर 30 अगस्त 2026 / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सालभर से ख़राब हैण्ड पंप, नदी नालो का पानी पिने को मजबूर पहाड़ी कोरवा के संबंध…

    Read more

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार

    मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर   रायपुर, 30 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात