Ro no D15139/23

खाद, बीज की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किसा समितियों का घेराव

मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कवर्धा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी स. लोहारा द्वारा सेवा सहकारी समिति में व्याप्त खाद, बीज की भारी किल्लत और इसके चलते किसानो को हो रही परेशानियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासखण्ड स. लोहारा की ग्राम बिंडौरा, सूरजपुर, कुरुवा, जरहाटोला, स. लोहारा, सालिह ,बड़ौदा खुर्द, बिरनपुर सेवा सहकारी समितियों का घेराव कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा। इस संबंध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार किसानों व सभी वर्गों को अपनी मूलभूत आवश्यकताओं और प्रशासनिक लचर व्यवस्था के चलते असहनीय पीड़ा झेलना पड़ रही है। उन्होने कहा कि सरकार की नीति प्रदेश चलाने की नहीं केवल भ्रष्टाचार शोषण और अपराधियों को संरक्षण देने तक की रह गई हैं, सरकार की उदासीनता के चलते ही प्रदेश अंधकार की ओर जा रहा है। खेती किसानी के इस सीजन में अन्नदाता किसानो को मांग के अनुरूप खाद, बीज नहीं मिल पा रहा है और वे बाजार से मंहगे दामों में खाद, बीच खरीदने मजबूर हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर किसानों को जल्द ही खाद, बीज उपलब्धनहीं कराया गया तो चक्काजाम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप भगवानसिंह पटेल, नेतराम जंघेल, चोवाराम साहू, भारत वर्मा, शरद बांगली, सौखी लाल साहू, रामाधार पटेल, संतोष पटेल, झूलाराम साहू, फतते साहू, शंभू पटेल, सुरेश पटेल, चन्द्रशेखर नागराज, चेतन पाली, ईश्वरी साहू, बाबूलाल पटेल, सेतराम श्रीवास, भागी पटेल, रामकुमार पटेल, रूपेश साहू, विजय ओगरे, जनकू पटेल, साहेब पटेल, रामाधार पटेल, जीवन झारिया, कमलेश पटेल, ताज मोहम्मद, खेला झरिया एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
————————

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान