Ro no D15139/23

​’वन्दे मातरम्’ को खण्डित करने का कांग्रेस का इतिहास तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति का प्रमाण : भाजपा

 

​मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा : राष्ट्रगीत के प्रति कांग्रेस का संकुचित दृष्टिकोण देश की स्वतंत्रता चेतना का अपमान

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के केवल शुरुआती दो पदों को ही गाने के प्रस्ताव और उस पर अड़े रहने के रवैये पर तीखा हमला बोला है। श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का यह दृष्टिकोण उसकी दशकों पुरानी विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति का स्पष्ट प्रमाण है।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद श्री पाण्डेय ने कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव को ​​राष्ट्र चेतना का अपमान निरूपित करते हुए कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वन्दे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्राण तत्व और राष्ट्रभक्ति का अमर उद्घोष रहा है। इस पावन गीत को टुकड़ों में बाँटने की जिद कांग्रेस के संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ को दर्शाती है। श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ की जगह केवल दो पदों को स्वीकार करने का प्रस्ताव एक वर्ग विशेष को साधने और वोट बैंक की खातिर राष्ट्रीय भावना के साथ किया गया समझौता था। जिस गीत को गाते हुए अमर शहीदों ने हँसते-हँसते फाँसी के फंदों को चूमा था, उसके मूल भाव और सम्पूर्णता को अस्वीकार करना देश की सांस्कृतिक आत्मा और बलिदानियों की स्मृति पर आघात है। आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक कांग्रेस ने सदैव तुष्टीकरण के आगे राष्ट्रभक्ति के प्रतीकों को गौण करने का काम किया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सम्पूर्ण राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ और माँ भारती के सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। देश की जनता कांग्रेस की इस विभाजनकारी मानसिकता को भली-भाँति समझ चुकी है और वह राष्ट्र के मान-बिंदुओं से किसी भी प्रकार का समझौता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी

      रायपुर ,20 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसी…

    Read more

    कलेक्टर ने आदिवासी बुनकर सहकारी समिति बुचाटोला का किया निरीक्षण

      – बुनकरों से कार्य, आय एवं समस्याओं की ली जानकारी – भवन की सफाई, पंखे एवं फेंसिंग की व्यवस्था तत्काल करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ