Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने किया जा रहा निरंतर कार्य

डीएमएफ से  ग्रामीण क्षेत्रो में 162 नए पीडीएस भवन हेतु जिला प्रशासन द्वारा 20 करोड़ से अधिक राशि की दी गई स्वीकृति
खाद्यान्न वितरण में आमजनो को होगी सुविधा

कोरबा 05 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में आमजनों की सुविधा दिलाने एवं अधोसंरचना विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा ग्रामीणों को सुविधा पहुँचाने एवं ग्रामीण अधोसरंचना को मजबूती प्रदान करने जिला खनिज संस्थान न्यास मद से जिले के सभी विकासखण्डों में 162 नए उचित मूल्य की राशन दुकान निर्माण हेतु 20 करोड़ 08 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके अंतर्गत विकासखंड कोरबा में 23, कटघोरा में 12, पाली में 64, करतला में 12 एवं पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में 51 नए पीडीएस भवन का निर्माण किया जाएगा।
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों में पीडीएस भवन नही होने अथवा उचित मूल्य दुकान जर्जर होने के कारण अन्य शासकीय भवनों,  निजी या  किराए के भवन पर संचालित होती थी।  जहां खाद्यान्नों के भंडारण एवं वितरण के दौरान अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन नए पीडीएस भवन के निर्माण होने से खाद्यान्न भंडारण व वितरण में उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….