अमृत सरोवरों में हुआ संविधान दिवस का आयोजन

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में अमृत सरोवरों में किए गए विविध कार्यक्रम

  भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत संविधान अंगीकृत करने हेतु 26 नवम्बर को जशपुर जिले के सभी अमृत सरोवरों में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी की सहभागिता के साथ सामूहिक तौर पर देश के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन तथा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी अमृत सरोवर में  संविधान दिवस पर सभी जगहों पर एक प्रण जल संरक्षण टैगलाइन का उपयोग करते हुए जल संरक्षण का शपथ भी लिया गया एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।
जिले के सभी अमृत सरोवर पर संविधान दिवस के अवसर पर मनरेगा श्रमिकों, स्व-सहायता समूहों और स्व-सहायता समूह की दीदियों, युवाओं, स्कूली व कॉलेज विद्याथिर्याे ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया, संविधान में दर्ज मौलिक कर्तव्यों, अधिकारों व मूल्यों पर चर्चा के साथ, अमृत सरोवर की साफ सफाई हेतु एवं जल संरक्षण में जनसहभागिता के लिए शपथ कार्यक्रम, अमृत सरोवर परिसर में साफ.सफाई की गतिविधियां के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • Related Posts

    मैनपाट महोत्सव के आखिरी दिन दंगल प्रतियोगिता का हुआ फैसला

    पहलवानों ने जीत के लिए लगाया दमखम, विजेता हुए पुरस्कृत अंबिकापुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को दंगल प्रतियोगिता का फैसला हुआ। पहलवानों…

    Read more

    मैनपाट महोत्सव 2026 : जनसहभागिता, खेल रोमांच और पर्यटन संवर्धन का भव्य संगम

    दंगल, बोटिंग और संस्कृति के उत्सव ने पर्यटकों को किया आकर्षित अंबिकापुर 15 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्राकृतिक सौंदर्य और शीतल वादियों के लिए प्रसिद्ध मैनपाट में आयोजित मैनपाट…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी