Ro no D15139/23

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर पंचवटी में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोरबा 20 मार्च 2026/छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के तत्वाधान में 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस स्थानीय पंचवटी विश्राम गृह मे मुख्य अतिथि महापौर  संजू देवी राजपूत, सभापति  नूतन सिंह ठाकुर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग सहित अन्य अतिथियो की उपस्थिति में मनाया गया। इसके पश्चात जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष  रंजना दत्ता के द्वारा उद्बोधन भाषण दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजू देवी राजपूत जिला पंचायत के सी.ई.ओ. दिनेश नाग, एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने उपभोक्ता कानूनो के संबंध में उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन उपभोक्ता आयोग कोरबा की सदस्य  ममता दास एवं आभार प्रदर्शन उपभोक्ता आयोग कोरबा के सदस्य पंकज कुमार देवडा ने किया। इस दौरान एस.बी.आई. के टेक्निकल हेड ने बैंको में उपभोक्ताओ के साथ हो रही धोखाधड़ी से सजग रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सायबर थाना के आरक्षक ने उपभोक्ताओ को सायबर क्राईम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत समाज सेवा संस्था एवं अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओ वरिष्ठ अधिवक्ता अरूणा जैन, कल्पना पांडेय, अरूणा श्रीवास्तव, रूचिका कल्ला, सावित्री धांधी, शिल्पा दाण्डेकर, दीपा राठौर को सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….