Ro no D15139/23

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

धमतरी, 27 अप्रैल 2026/ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड धमतरी के कक्ष क्रमांक-01 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07722-238719 और 07722-232249 एवं टोल फ्री नंबर 18002330008 में सम्पर्क किया जा सकता है।
कंट्रोल रूम के सफल संचालन के लिए नोडल अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री डी.एम.कनाडे हैं। साथ ही प्रशिक्षु कुमारी पूजा निषाद और हेल्पर श्री महेश्वर ध्रुव की ड्यूटी लगाई गई है।
कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कंट्रोल रूम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का दायित्व होगा कि वे प्रतिदिन 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच/सचिवों से सम्पर्क स्थापित कर उनके ग्रामों में विभाग द्वारा क्रियान्वित जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं ग्रामों में पेयजल की समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराएंगे और प्रत्येक 24 घंटे में उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी लेंगे। साथ ही प्रतिदिन आम जनता से प्राप्त होने वाली शिकायतों को निर्धारित प्रपत्र में शिकायत पंजी में दर्ज कर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारियों को अवगत कराएंगे।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स