Ro no D15139/23

जिले में आवश्यक वस्तुओं की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे रहेगी मॉनिटरिंग

धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह निर्णय पश्चिम एशियाई संकट के मद्देनजर संभावित आपूर्ति प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

कलेक्टर (खाद्य शाखा) द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07722-232249 (कक्ष क्रमांक 08) निर्धारित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी के रूप में सहायक खाद्य अधिकारी श्री भेलेन्द्र कुमार ध्रुव को नियुक्त किया गया है। इस कंट्रोल रूम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ड्यूटीरत कर्मचारी अपनी पाली के दौरान प्राप्त शिकायतों का पंजी संधारित करेंगे और इसकी जानकारी नोडल अधिकारी को देंगे।

नोडल अधिकारी द्वारा प्राप्त सूचनाओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारियों को जिले के अधिकारियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि त्वरित सूचना आदान-प्रदान हो सके। यह कंट्रोल रूम 28 मार्च 2026 से प्रभावशील हो गया है और जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    हटकेश्वर में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क निर्माण ध्वस्त, सामग्री जब्त

    धमतरी, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग एवं नगर निगम द्वारा हटकेश्वर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई…

    Read more

    जिला अधिकारियों ने शनिवार को किया व्यापक मैदानी निरीक्षण

    *- शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व व्यवस्थाओं में सुधार पर विशेष फोकस* *- बारिश पूर्व सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश* *- साप्ताहिक समय-सीमा…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….