Ro no D15139/23

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के समस्याओं के निराकरण हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

अम्बिकापुर 06 नवम्बर 2025/  खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के पर्यवेक्षण, नियंत्रण और उपार्जन के दौरान आने वाली समस्याओं/कठिनाईयों का निराकरण करने हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 9630682959 है। जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में कृषकों/अन्य से प्राप्त होने वाली शिकायतों को शिकायत पंजी में दर्ज करने एवं उचित सलाह देने तथा संबंधित विभाग को अवगत कराने हेतु धान खरीदी की समाप्ति 31 जनवरी 2026 तक के लिए अधिकारी/कर्मचारियों की डयूटी लगाई है।

जिला स्तरीय कंट्रोल कमांड सेंटर कंपोजिट बिल्डिंग  कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा कक्ष क्रमांक 04 में संचालित होगा। जिस हेतु अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव को नोडल अधिकारी एवं जिला खाद्य अधिकारी श्री एस.बी. कामठे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समय प्रातः 06ः00 से दोपहर 02ः00 बजे तक शा.उ.मा.वि. केदारपुर अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-02 श्री अरूण तिर्की, शिक्षा विभाग कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-02 श्री दीपक कुमार सिन्हा एवं जल संसाधान विभाग अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-03 श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती की ड्यूटी लगाई गई है।  इसी प्रकार 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक अल्प बचत शाखा के सहायक ग्रेड-03 श्री विनोद भास्कर, उद्यान विभाग अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-02 श्री आशुतोष तिवारी एवं डाईट अम्बिकापुर के सहायक ग्रेड-03 श्री आशीषन तिर्की की डयूटी लगाई गई है। उक्त गठित दल के द्वारा प्रतिदिन कृषकों/अन्य से प्राप्त होने वाली शिकायतों/समस्याओं को पंजी में दर्ज किया जाएगा तथा प्राप्त शिकायतों की जानकारी प्रतिदिन कार्यालय (खाद्य शाखा)  एवं जिला स्तरीय कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर से संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी।

  • Related Posts

    लेखा प्रशिक्षण शाला में लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी हेतु 31 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 30 अप्रैल 2026/ लेखा प्रशिक्षण शाला अंबिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि सत्र जुलाई 2026 से अक्टूबर 2026 तक लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी हेतु आवेदन  31 मई 2026 तक…

    Read more

    नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना हेतु बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) के लिए आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 30 अप्रैल 2026/  नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के क्रियान्वयन हेतु जिले में चयनित 05 कलस्टर में 03 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) का चयन किया जाना है।…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की