Ro no D15139/23

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान उपार्जन केंद्र तुरनार में किसानों का किया सम्मान

*पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया से धान खरीदी व्यवस्था*

रायपुर, 24 नवंबर 2025/ वन एवं सहकारिता मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज अपने बीजापुर प्रवास के दौरान धान उपार्जन केंद्र तुरनार पहुँचकर किसानों से मुलाकात की। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूरे प्रदेश में सुचारू रूप से जारी है। बीजापुर जिले में भी यह प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। मंत्री श्री कश्यप ने धान बेचने आए किसानों का तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से की गई।

*धान खरीदी किसानों के सम्मान का महापर्व – मंत्री श्री कश्यप*

किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन धान खरीदी को एक महापर्व के रूप में मना रहा है, जिससे किसानों में उत्साह का वातावरण बना है। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य दिया जाएगा। आपके धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। पिछले वर्ष रिकॉर्ड खरीदी हुई थी और इस वर्ष उससे अधिक खरीदी का लक्ष्य है।

*‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप से, माइक्रो एटीएम से नगद निकासी की व्यवस्था*

मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने किसानों को उपार्जन केंद्रों में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, धान राशि का त्वरित अंतरण, केंद्रों में मूलभूत सुविधाएँ, टोकन निर्गमन की आसान प्रक्रिया, ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप से किसानों द्वारा स्वयं टोकन निकालने की सुविधा, माइक्रो एटीएम के माध्यम से नगद निकासी की आदि व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन सभी उपायों से धान खरीदी प्रक्रिया और अधिक सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी बनी है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री कश्यप को बीजापुर कलेक्टर ने जिले में धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। जिला खाद्य अधिकारी ने खरीदी की प्रगति और व्यवस्था का प्रस्तुतिकरण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, उपाध्यक्ष श्री पेरे पुलैय्या, अनेक जनप्र्रतिनिधिगण, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, उपनिदेशक इंद्रावती टाइगर रिजर्व श्री संदीप बलगा सहित अधिकारी, किसान और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….