Ro no D15139/23

19 जनवरी 2026 को पूरे प्रदेश के 33 जिलों के 6000 से अधिक संस्थानों में एक साथ होगी गौ विज्ञान परीक्षा

। 1,70,000 से अधिक विद्यार्थी होंगे सहभागी।परीक्षा को लेकर संस्था की ओर से तैयारी पूर्ण। गौ सेवा संकल्प दिवस के रूप में परीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गौ,राष्ट्र एवं जगत कल्याण के लिए इसी दिन सामूहिक सवा करोड़ श्री सुरभ्ये नमः मंत्र का जप भी किया जाएगा।साथ ही विद्यार्थियों को गौ वंश से ही होगा पंच परिवर्तन विषय पर प्रबोधन एवं गौ सेवार्थ प्रतिज्ञा भी कराई जाएगी।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश परीक्षा प्रमुख सुबोध राठी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा में विद्यार्थियों के बीच अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके प्रथम चरण की परीक्षा 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे से पूरे प्रदेश में एक साथ होगी। प्रथम चरण की परीक्षा में चयनित विद्यार्थी 8 फरवरी को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में सम्मिलित होंगे जो पूरे प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालय केंद्रों में एक साथ होगी। चयनित विद्यार्थी तीसरे चरण की परीक्षा में सहभागी होंगे जो अप्रैल माह में रायपुर में आयोजित की जाएगी।प्रदेश स्तर के विजेताओं को क्रमशः 51,000 31,000 एवं 11,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही जिला एवं संस्था स्तर पर भी विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया जाएगा।
सड़कों से गोवंश की घर वापसी हो, विद्यार्थियों एवं उनके परिवार के मध्य गाय का वैज्ञानिक पक्ष प्रमाणिकता के साथ पहुंचे,गाय के पंचगव्य का महत्व लोग समझ सके, गौ आधारित खेती का आधिकारिक प्रचार प्रसार हो तथा घरों में शाक वाटिका का निर्माण हो इस उद्देश्य को लेकर आयोजित इस परीक्षा में पूरे प्रदेश के लगभग 1,70,000 विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं।सभी विद्यार्थियों को संस्था की ओर से गौ विज्ञान ग्रंथ उपलब्ध कराया गया है जिसमें गाय से संबंधित विभिन्न वैज्ञानिक तथ्य को प्रामाणिकता के साथ बताया गया है। परीक्षा में सहभागी विद्यार्थियों द्वारा अपने घरों में किचन गार्डन का भी निर्माण किया गया है जिसका प्रशिक्षण संस्था के द्वारा प्रदान किया गया
है।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं