रायपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा अभिनंदन

रायपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारी मोहन तिवारी, गौरव शर्मा, दिलीप साहू, भूपेश जांगड़े और दिनेश यदु का आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यालय में सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश संयोजक राजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल पवार, उपाध्यक्ष भरत योगी एवं रायपुर जिलाध्यक्ष राम साहू ने विजयी प्रत्याशियों को श्री रामचरित मानस भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
साथ ही, प्रेस क्लब रायपुर एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों द्वारा चुनाव संचालक श्री प्रकाश शर्मा, श्री प्रशांत शर्मा, श्री राम अवतार तिवारी, श्री बृजेश चौबे और श्री संदीप पौराणिक का भी अभिनंदन किया गया।
अभिनंदन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने कहा कि मोहन तिवारी श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष, संभाग अध्यक्ष और प्रदेश सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मोहन तिवारी का अनुभव पत्रकारों के हित में निरंतर संघर्ष का प्रतीक है और उनके नेतृत्व से पत्रकार जगत को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर श्री प्रकाश शर्मा, श्री राम अवतार तिवारी, श्री बृजेश चौबे, श्री संदीप पौराणिक और श्री राजेश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहन तिवारी और महासचिव गौरव शर्मा ने पत्रकार हित में किए गए सभी वादों को पूरा करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन राम साहू ने किया तथा अंत में आभार अनिल पवार ने व्यक्त किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट

    रायपुर 17 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर में निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने सौजन्य भेंट की।…

    Read more

    केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 11 जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरें अनुमोदित

    *18 फरवरी 2026 से प्रभावी होंगी नवीन दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ* रायपुर 17 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से लागू नवीन…

    Read more

    NATIONAL

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव