Ro no D15139/23

मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित

कोरबा 09 मार्च 2026/
राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले के नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आभा आईडी बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकें। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आभा आईडी बनाने की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला-पुरुष और मितानिन द्वारा भी लोगों को आभा ऐप की जानकारी देकर पंजीयन में सहयोग किया जा रहा है।
नागरिक स्वयं अपने मोबाइल से भी आभा आईडी बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से आभा ऐप या आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा अथवा आभा की आधिकारिक वेबसाइट abha.abdm.gov.in  पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। ऐप खोलने के बाद ‘क्रिएट आभा आईडी’ या ‘क्रिएट हेल्थ आईडी’ विकल्प चुनकर आधार नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने और आवश्यक जानकारी जैसे नाम एवं जन्मतिथि की पुष्टि करने के बाद 14 अंकों की यूनिक आभा आईडी तैयार हो जाती है, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि आभा आईडी एक 14 अंकों की यूनिक हेल्थ आईडी होती है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी जैसे जांच रिपोर्ट, उपचार का विवरण और दवाइयों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकता है। इससे किसी भी अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टर को मरीज की पूर्व स्वास्थ्य जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जिससे बेहतर और त्वरित इलाज संभव हो पाता है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा मितानिन से संपर्क कर आभा आईडी बनवाएं और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का कमाल

    *उन्नत मक्का बीज और कृषि सहायता से संवरी कृषक शुभम दुबे की राह*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने…

    Read more

    सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान

    *नाम में त्रुटि सुधरने से बैंक खाता खुलने और छात्रवृत्ति प्राप्त करने की राह हुई आसान*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल