Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर, 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा परिसर से भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को विधायक मरवाही श्री प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली मल्टीपर्पज स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर दुर्गा सरोवर, दुर्गा चौक, सरस्वती शिशु मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नियमित योग और शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ जीवनशैली की आधारशिला हैं। साइकिल चलाने से न केवल स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने नागरिकों से योग एवं व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। रैली के माध्यम से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

      1. मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी है। इस मिशन का उद्देश्य राज्य में सुशासन, नई तकनीक, कौशल विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा…

    Read more

    जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

      विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका का मजबूत संबल रायपुर,05 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को जनभागीदारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस