Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास*

*नशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी हुआ*

रायपुर, 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा के असेंबली हॉल में सामूहिक योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं तथा विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मरवाही श्री प्रणव कुमार मरपची थे। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष श्री राकेश जालान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।विधायक श्री मरपची ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के उद्देश्य से नशामुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का जिले की विशिष्ट पहचान आयुर्वेद माला एवं विष्णुभोग चावल भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन ने योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार

      11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली रायपुर,05 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और…

    Read more

    लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल

      मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस