Ro no D15139/23

एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन, कैरी फारवर्ड, फसल-रकबे में संशोधन के लिए तिथि बढ़ी

तहसील लॉगिन में 25 नवम्बर तक किया गया है अतिरिक्त समय का प्रावधान

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए किसान पंजीयन एवं फसल-रकबा सुधार की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जिन किसानों का पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है या फसल एवं रकबे में संशोधन आवश्यक है, वे 25 नवंबर 2025 तक किसान पोर्टल के माध्यम से आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
जिले के शेष कृषकों, डूबान प्रभावित किसानों तथा वन पट्टाधारी कृषकों के लिए यह एक विशेष अवसर प्रदान किया गया है, ताकि वे समय पर अपनी जानकारी अपडेट कर आगामी खरीदी व्यवस्था का लाभ प्राप्त कर सकें। प्रशासन द्वारा तहसील कार्यालयों में आवश्यक सुधार हेतु पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जहां जरूरत पड़ने पर किसानों की प्रविष्टियाँ तत्काल संशोधित की जा सकेंगी।

कलेक्टर   अजीत वसंत ने सभी किसानो से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के भीतर अपने पंजीयन एवं फसल-रकबा सुधार कार्य अवश्य पूरा करें, ताकि खरीफ 2025 की खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न हो।
उल्लेखनीय है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान खरीदी हेतु डूबान, वन पट्टाधारी कृषकों का कैरी फारवर्ड, नवीन पंजीयन शेष रहने की जानकारी दी गई है, जिसके परिप्रेक्ष्य में एक सप्ताह का अतिरिक्त समय देते हुए नियमानुसार यथोचित कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। पंजीयन के संबंध में टोल फ्री नंबर एग्रीस्टैक हेल्पडेस्क 1800-233-1030 एवं खाद्य विभाग का टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर सहायता ले सकते हैं।

  • Related Posts

    आईटीआई पूरक परीक्षा में शामिल होने 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026। राज्य व्यवसायिक परीक्षा (एससीव्हीटी) एवं हायर सेकेण्डरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की पूरक परीक्षा (नई…

    Read more

    हमर क्लीनिक में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

    राजनांदगांव 20 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में संचालित समस्त हमर…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….