Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक

 

आंगनबाड़ियों को गोद लेने की पहल, अधिकारियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

बच्चों के पोषण और देखभाल पर विशेष फोकस, अधिकारी करेंगे गोद ली आंगनबाड़ियों की निगरानी

दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाने अटल सेवा केंद्रों को सशक्त बनाने के निर्देश

धमतरी, 16 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ियों को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लेने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की लगभग 100 आंगनबाड़ियों को चिन्हांकित किया गया है, जिन्हें अलग-अलग अधिकारियों को गोद दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गोद ली गई आंगनबाड़ियों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और वहां की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करें। उन्होंने कहा कि भवन की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, शौचालय की स्वच्छता, साफ-सफाई, बच्चों को समय पर गर्म एवं पौष्टिक भोजन तथा रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बच्चों में कुपोषण की स्थिति, टीकाकरण की प्रगति तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जानकारी लेकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फील्ड भ्रमण के दौरान संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों का अनिवार्य रूप से दौरा करें तथा ग्राम सचिव और सरपंच के साथ सतत संपर्क में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों की खेल-खिलौने, छोटी-छोटी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाए। अधिकारियों का यह छोटा प्रयास बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने मगरलोड विकासखंड में स्थित निराई माता मंदिर परिसर में नवरात्रि की पंचमीं तिथि में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर वर्ष में केवल एक दिन श्रद्धालुओं के लिए खुलता है, इसलिए श्रद्धालुओं और भक्तगणों की सुविधा के लिए पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।
इसके अलावा बैठक में राजस्व प्रकरणों, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों, विशेषकर मगरलोड और नगरी विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में सरकारी सेवाएं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देकर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएं, जिससे ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में सुविधाएं मिल सकें। बैठक में अपर कलेक्टर  इंदिरा देवहारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  गजेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम धमतरी  पीयूष तिवारी, एसडीएम कुरूद  नभ सिंह कोसले सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में