Ro no D15139/23

आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत 29 दिसंबर को DEAF दावा शिविर

जिले के जमाकर्ताओं को उनकी अदावा (Unclaimed) जमा राशि के प्रति जागरूक करने एवं दावा प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि  (DEAF) दावा शिविर का आयोजन 29 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभा कक्ष में किया जाएगा।
यह अभियान वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के समन्वय से तथा सेबी, इरडा एवं पीएफआरडीए जैसे प्रमुख वित्तीय नियामकों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य निष्क्रिय खातों एवं अदावा वित्तीय परिसंपत्तियों को उनके वास्तविक खाताधारकों अथवा वैध उत्तराधिकारियों तक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के माध्यम से पहुंचाना है।
जानकारी के अनुसार ऐसे बैंक खाते जिनमें दो वर्ष या उससे अधिक समय तक कोई वित्तीय अथवा गैर-वित्तीय लेन-देन नहीं हुआ है, उन्हें निष्क्रिय माना जाता है। वहीं, दस वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद खाते में शेष राशि जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि (DEAF) में स्थानांतरित कर दी जाती है, जिसे बाद में संबंधित जमाकर्ता द्वारा दावा किया जा सकता है।
शिविर में विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो दावा प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, UDGAM पोर्टल के उपयोग, केवाईसी अद्यतन एवं नामांकन से संबंधित जानकारी देंगे तथा जमाकर्ताओं की शंकाओं का समाधान करेंगे।
जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि जिनके बैंक खाते लंबे समय से निष्क्रिय हैं अथवा जिनकी जमा राशि अदावा है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में पहुंचकर पहचान पत्र, पता प्रमाण एवं बैंक से संबंधित दस्तावेज साथ लाकर लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं