Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को राहत, डिजिटल टोकन प्रणाली से धान विक्रय करना हुआ आसान किसान गुलाब राम राजवाड़े ने की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना

जिले में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों पर लागू की गई पारदर्शी एवं डिजिटल व्यवस्था ने किसानों के लिए धान विक्रय की प्रक्रिया को सुगम, सरल और पूरी तरह से सुविधाजनक बना दिया है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, त्वरित भुगतान और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते किसानों को अब किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
अंबिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भिट्ठी कला के किसान   गुलाब राम राजवाड़े ने बताया कि इस वर्ष धान की उपज अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि कुल 109 क्विंटल धान का रकबा है। धान विक्रय के लिए उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से किसान तुहंर टोकन ऐप का उपयोग करते हुए पहला टोकन 90.60 क्विंटल का ऑनलाइन कटवाया। धान विक्रय के मात्र 48 घंटे के भीतर समर्थन मूल्य की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो गई, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि दूसरा टोकन भी 16 क्विंटल का मोबाइल के माध्यम से आसानी से काट लिया गया है।
डिजिटल व्यवस्था के कारण टोकन कटवाने के लिए धान उपार्जन केन्द्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय, श्रम और खर्च की बचत होती है। टोकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य दिक्कत नहीं हुई।
श्री राजवाड़े ने उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि केन्द्र पहुंचते ही गेट पास, नमी परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाती है तथा तत्काल बारदाना उपलब्ध करा दिया जाता है। धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। किसानों के लिए केन्द्र में पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के शासनकाल में किसानों को धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ हो रहा है। प्राप्त राशि का उपयोग वे कृषि उपकरण खरीदने, गेहूं, सब्जी एवं अन्य फसलों की खेती में कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है। अंत में   गुलाब राम राजवाड़े ने कहा कि जिले में धान खरीदी की व्यवस्था अत्यंत सराहनीय है और किसान इससे बहुत खुश हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय को तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल