Ro no D15139/23

Delhi को कंपकंपाएगी ठंड! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में मौसम करवट लेगा. तापमान 6–7°C तक गिर सकता है और 10 से 14 दिसंबर के बीच घने कोहरे व शीतलहर की आशंका है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी ठंड बढ़ने लगी है. AQI 300–350 के बीच बना हुआ है.

दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर के शुरुआती दिनों में भले ही ठंड का खास अहसास नहीं हुआ, लेकिन अब मौसम करवट लेने वाला है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान भी घटकर 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. इसके साथ ही शीतलहर (Cold Wave) की दस्तक लोगों को कंपकंपा सकती है.

10 से 14 दिसंबर: दिल्ली-एनसीआर में कोहरा और ठंड बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 14 दिसंबर तक दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में घना या आंशिक कोहरा छा सकता है. नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 10–11 डिग्री के आसपास रहने के आसार बने हुए हैं.

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 9 से 12 दिसंबर तक मध्य, पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. 10 से 12 दिसंबर तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का असर दिखेगा. अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है. तीन दिनों में यह गिरावट 2 से 4 डिग्री तक जा सकती है, जिससे पाला गिरने की शुरुआत भी हो सकती है.

राजस्थान—सबसे ज्यादा ठंड फतेहपुर में

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में तापमान 4.4°C रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे ठंडा रहा. इन जिलों में भी तापमान 5–6°C के बीच दर्ज हुआ.

  • नागौर
  • बीकानेर
  • चुरु
  • अलवर
  • करणौली

जम्मू-कश्मीर में भी कड़ाके की ठंड

अमरनाथ यात्रा आधार शिविर, जम्मू-कश्मीर माइनस 4.3°C तक नीचे गया, जो देश के सबसे ठंडे स्थानों में शामिल रहा. पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान 3–7°C के बीच रह सकता है. मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), ओडिशा और छत्तीसगढ़ में शीत लहर अलर्ट जारी किया गया है.

  • Related Posts

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    Strait Of Hormuz : ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को तुरंत और स्थायी रूप से खत्म करने पर सहमति बन गई है.…

    Read more

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले युद्ध मुख्य रूप से सैनिकों और उनके हथियारों के दम पर लड़े जाते थे. लेकिन अब युद्ध का तरीका पूरी तरह बदल…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर