Ro no D15139/23

बस्तर संभाग के अधिकारी-कर्मचारियों हेतु 3 अगस्त से शुरू होगा विभागीय परीक्षा विभागीय परीक्षा के लिए 19 जून तक जमा होंगे आवेदन

जगदलपुर 08 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के अंतर्गत कार्यरत शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आगामी 3 अगस्त से विभागीय परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में स्पष्ट किया गया है कि आगामी विभागीय परीक्षाएं 3 अगस्त से प्रारंभ होकर 10 अगस्त 2026 तक संचालित की जाएंगी। कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार वर्ष 2026 की विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में संभाग के सातों जिलों बस्तर, कांकेर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कोण्डागांव के कलेक्टरों को विधिवत सूचना भेज दी गई है ताकि स्थानीय स्तर पर सभी विभागों में इसकी जानकारी समय पर पहुँच सके।

इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने के इच्छुक पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी संबंधित अभ्यर्थियों को विषयवार आवेदन पत्र भरकर अपने कार्यालयों में जमा करना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 19 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही सभी जिला कार्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राप्त आवेदनों को संकलित कर उनकी सूची 30 जून 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से संभाग आयुक्त कार्यालय को प्रेषित करें, ताकि समय पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर ही राज्य शासन से प्रश्न-पत्रों की मांग की जा सके।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास