Ro no D15139/23

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

नवीन खादी शोरूम, तिरंगा उत्पादन, बांस मिशन प्रशिक्षण तथा रोजगार सृजन कार्यक्रमों की समीक्षा

रायपुर,27 नवंबर2025/छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की विभागीय समीक्षा बैठक 27 नवंबर 2025 को माननीय अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रबंध संचालक श्री पी.एस. एल्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों और जिला अधिकारियों ने भाग लिया। प्रबंध संचालक ने विभागीय योजनाओं की प्रगति, उत्पादन, विपणन, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके पश्चात अध्यक्ष और प्रबंध संचालक द्वारा महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में दुर्ग जिले में नए खादी शोरूम की स्थापना, खादी से राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) निर्माण प्रक्रिया की शुरुआत, तथा बांस मिशन के अंतर्गत युवाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने के निर्णय लिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की गई। उत्पादन इकाइयों, विक्रय केंद्रों एवं स्टॉक उपलब्धता का भी विस्तार से आकलन किया गया।

प्रबंध संचालक ने निर्देशित किया कि जिला कार्यालय योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। उत्पादन इकाइयों में गुणवत्ता नियंत्रण, समयबद्ध उत्पादन तथा उत्पादों के विपणन, ब्रांडिंग और पैकेजिंग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बांस मिशन सहित अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मैदानी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने और अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यकुशलता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हैं और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में एक मजबूत साधन हैं। उन्होंने युवाओं और महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, आधुनिक तकनीक अपनाने तथा विपणन नेटवर्क के विस्तार पर बल दिया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई दिशा

    रायपुर, 20 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से राज्य के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर…

    Read more

    हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

      शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जनों में अभूतपूर्व उत्साह खेल…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट