Ro no D15139/23

करन्दोला समाधान शिविर में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप

समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का विभागीय अधिकारी उत्साह के साथ कर रहे निराकरण – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
सरकार आम जनता की समस्याओं का समाधान के लिए, शिविर किया है आयोजन – वनमंत्री श्री केदार कश्यप
प्रभारी मंत्री ने किया करन्दोला में महतारी सदन के लिए 29 लाख की घोषणा

जगदलपुर, 19 मई 2025/ दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान रविवार की शाम को उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा साथ में वनमंत्री श्री केदार कश्यप करन्दोला में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। समाधान शिविर को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का विभागीय अधिकारी उत्साह के साथ कर  निराकरण कर समाधान शिविर में जानकारी दे रहे है, यह आम नागरिकों को तत्काल सुविधा देने की पहल है। इस दौरान उन्होंने करन्दोला में महतारी सदन के लिए 29 लाख की घोषणा भी की।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि  सरकार ने सभी नागरिकों के हितों को ध्यान रखकर जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। सरकार गांव, ग्रामीणों की समस्या को समझती है, गांवों की आवश्यकता को पूरा ध्यान रखती है, इसलिए सुशासन तिहार का कार्यक्रम संचालित की है। आपके द्वारा दी गई आवेदनों पर विभागों के द्वारा तत्काल कार्यवाही की जा रही है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार, समाधान शिविर में आवेदन पर विभागीय अधिकारी तत्काल निराकरण कर रहे है इसका जरूर लाभ लें। कार्यक्रम में मेघावी छात्रों को सम्मानित किया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, आवास की स्वीकृति आदेश पत्र, दिव्यांगजनों को ट्राई सायकल, किसानों को बीज वितरण भी किए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री और वन मंत्री ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। कार्यक्रम में जगदलपुर नगर निगम महापौर श्री संजय पाण्डेय, जनपद पंचायत बस्तर के अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला और जनपद पंचायत के सदस्य, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिंहा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित ब्लॉक के अधिकारी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि रविवार को जिले के दो विकासखंड में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। विकासखण्ड बस्तर के करन्दोला (लेम्प्स के पास) में आयोजित समाधान शिविर में सम्मिलित ग्रामों में विश्रामपुरी, भानपुरी, मुरकुची, कुम्हली, मुंडागुड़ा, नंन्दपुरा, अमलीगुड़ा, बनियागांव, करन्दोला, बोड़नपाल, बेसोली, बाकेल, कुगांरपाल, गुमगा शामिल थे। इस शिविर में  4915 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 4909 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 06 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

इसके अलावा विकासखण्ड-बकावण्ड के मूली में आयोजित शिविर में बोरीगांव, कंरजी, कुम्हरावण्ड, बारदा, मूली, चापापदर, चिखलकरमरी, खमेसरी, किंजोली, पंडानार, नेगानार, मोहलई, रामपाल ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था। इस शिविर में  3364 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 3357 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 07 लंबित हैं।

  • Related Posts

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के करकमलों से होगा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का ऐतिहासिक आगाज ग्राम पंचायतों में होगा सजीव प्रसारण

    जगदलपुर 10 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के स्वास्थ्य ढांचे में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आगामी 13 अप्रैल को एक भव्य…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब