Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के करकमलों से होगा मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का ऐतिहासिक आगाज ग्राम पंचायतों में होगा सजीव प्रसारण

जगदलपुर 10 अप्रैल 2026/ बस्तर संभाग के स्वास्थ्य ढांचे में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आगामी 13 अप्रैल को एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान तथा अटल आरोग्य लैबोरेटरी का गरिमामय शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री जी के हाथों होने वाले इस महत्वपूर्ण उद्घाटन को लेकर पूरे जिले में भारी उत्साह है और इस पल को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है।

इस गौरवशाली अवसर की महत्ता को देखते हुए राज्य स्तर से यह निर्देशित किया गया है कि मुख्यमंत्री जी के संबोधन और शुभारंभ कार्यक्रम की जानकारी जन-सामान्य तक सीधे पहुंचे। इसके लिए तकनीक का सहारा लेते हुए बस्तर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम की सजीव वेबकास्टिंग सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू किए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदूर अंचलों तक पहुंचाना है। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए ग्राम पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। ग्राम पंचायत सचिवों और नोडल अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे मुख्यमंत्री जी के इस विजन को धरातल पर उतारने के लिए तत्काल सभी आवश्यक तकनीकी प्रबंध पूर्ण करें। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण हेतु पृथक से वेबकास्ट लिंक साझा की जाएगी, जिससे बस्तर का हर नागरिक मुख्यमंत्री जी के इस स्वास्थ्य संकल्प से सीधा जुड़ सकेगा।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta