Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत रायपुर का किया निरीक्षण

*उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 25 लाख रुपए से जिला पंचायत के नवीनीकरण कार्यों की घोषणा की*

*प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित आवासों का करें निरीक्षण- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा*

रायपुर, 17 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जिला पंचायत रायपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के विभिन्न कक्षों में जाकर उनका अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत जिला पंचायत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने वार्डवार विकास कार्यों की स्थिति पर भी जिला पंचायत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर महतारी सदन के निर्माण एवं वीबी जी राम जी अधिनियम के लाभों के प्रति जागरूक करने को कहा।
जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पंचायत की क्षमता विकास एवं कक्षों के नवीनीकरण की मांग पर उपमुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख रुपए से नवीनीकरण कार्य कराने की घोषणा की। उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई विकास कार्य किसी क्षेत्र में प्रारम्भ होना है तो उसका निर्माण स्थल पर जाकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भूमिपूजन अवश्य कराया जाए। जिससे जनता को विकास कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके।
उन्होंने प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य को अपने क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का अवलोकन करने एवं निर्मित आवासों को प्राप्त सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल, समस्त जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बस्तर की गर्भवती माताओं के लिए वरदान बनी जिला प्रशासन की पहल  अब निःशुल्क अल्ट्रासाउंड से सुरक्षित होगा प्रसव

    जगदलपुर, 6 अप्रैल 2026/ बस्तर के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत मानवीय और संवेदनशील कदम उठाया…

    Read more

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियांः छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/   सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान को छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेशभर में प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर रही है। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….