Ro no D15139/23

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल, बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरो को दिए आवश्यक निर्देश

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर भालू ने किया था हमला

कवर्धा, 12 मई 2025। कबीरधाम जिले के ग्राम थुवापानी के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान ग्रामीणों पर दो भालुओं ने अचानक हमला कर दिया, जिससे चार ग्रामीण घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तत्काल जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, श्री खिलेश्वर साहू, श्री रामप्रसाद बघेल, श्री मोहन ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। वन विभाग द्वारा तत्काल राहत के तौर पर घायलों को सहायता राशि प्रदान की गई है।

घायलों में ग्राम बाघूटोला निवासी श्री सुखराम पटेल, श्री उमेंद पटेल, ग्राम चिखली निवासी श्रीमती फूल बाई और ग्राम दियाबार निवासी श्रीमती राजमती शामिल हैं। इन सभी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज जारी है। एक ग्रामीण को रायपुर रेफर किया गया है।

  • Related Posts

    चार दशक का लाल आतंक समाप्त: छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सल मुक्त होने पर , कवर्धा में गृह मंत्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

    *हजारों लोगों की मौजूदगी में बाजा-गाजा, लड्डुओं से तौलकर सम्मान — बोले विजय शर्मा: “यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की है कवर्धा (IMNB NEWS…

    Read more

    क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक रायपुर में सम्पन्न

    *कवर्धा जिला इकाई के पदाधिकारी हुए शामिल।* कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर में आयोजित क्रीड़ा भारती की प्रांत स्तरीय योजना बैठक में प्रदेश के 13 जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए।…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….