Ro no D15139/23

महासमुंद में बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों का पुनर्वास, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

*नक्सलियों का बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन पूर्णतः हुआ समाप्त*

*रायपुर, 01 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बरगढ़ – बलांगीर – महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति पर विश्वास जताते हुए आज महासमुंद जिले में हथियारों सहित पुनर्वास का मार्ग अपनाया। यह “पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन” कार्यक्रम के अंतर्गत ओडिशा सीमा के निकट महासमुंद में हुआ।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुर्नवास का मार्ग चुनने वाले युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि इस पुनर्वास के साथ ओडिशा राज्य कमेटी का पश्चिमी सब जोन (बरगढ़ – बलांगीर – महासमुंद डिवीजन) पूर्णतः समाप्त हो गया है। अब रायपुर पुलिस रेंज और ओडिशा के संबलपुर रेंज अब नक्सल मुक्त हो जाने से क्षेत्र में शांति होगी और लोग भय मुक्त जीवन जी सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बरगढ़ – बलांगीर – महासमुंद डिवीजन के द्वारा उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर शासन की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पुनर्वास करने के लिए इच्छा जाहिर की गई थी, जिसके जवाब में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए आश्वस्त करते हुए आकाशवाणी के माध्यम से आडियो मैसेज जारी कर 03 मार्च तक पुनर्वास की अपील की थी। उस अपील के पश्चात बरगढ़ – बलांगीर – महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों ने पुनर्वास किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलावाद केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा दिए गए समयावधि में यह समाप्त हो जाएगा। आज का पुनर्वास बहुत महत्वपूर्ण है, इसमें एक डिवीजन के पूरे बचे लोगों ने एक साथ पुनर्वास किया है, जो सराहनीय है। यह सब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बनी दूरदर्शी पुनर्वास नीति से संभव हो सका है।
उल्लेखनीय है कि इस दल में सबसे प्रमुख नाम वारंगल निवासी विकास उर्फ सुदर्शन उर्फ जंगू उर्फ बाबन्ना उर्फ राजन्ना का था, वह ओडिशा राज्य कमेटी के स्टेट कमेटी मेंबर तथा बीबीएम डिवीजन प्रभारी था, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह वर्ष 1985 से संगठन में सक्रिय था। इस दल के कुल 15 लोगों में पुनर्वास किया, जिनमें 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। वे अपने साथ 3 एके-47, 2 एसएलआर, 2 इंसास, 4 .303 राइफल, 3 बारह बोर सहित कुल 14 अत्याधुनिक एवं ऑटोमेटिक हथियार लाये हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    रायपुर 01 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें स्थापना/वार्षिकोत्सव समारोह में साहित्य साधिका श्रीमती सुषमा प्रेम पटेल को “प्रतिदिन व्हाट्सऐप मंच में स्नेहिल सृजन” प्रेषित…

    Read more

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम

    मंत्री ने अपने जन्मदिवस पर पण्डो समाज के साथ की खुशियां साझा* *मंत्री श्री नेताम ने विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात* रायपुर,1 मार्च 2026/आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार…

    Read more

    NATIONAL

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा Motorola Razr 60 Ultra, जानें पूरी ऑफर डिटेल

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके, यहूदी देश में इमरजेंसी- देश भर में बजे सायरन

    चुनाव आयोग ने जारी की बंगाल के वोटरलिस्ट की हार्ड कॉपी, वोटर अभी ऑनलाइन सर्च नहीं कर पाएंगे अपना नाम

    चुनाव आयोग ने जारी की बंगाल के वोटरलिस्ट की हार्ड कॉपी, वोटर अभी ऑनलाइन सर्च नहीं कर पाएंगे अपना नाम

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास लड़ाकू हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-पाक सीमा के पास लड़ाकू हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

    झारखंड निकाय चुनाव: चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित, जानें कहां से किसने मारी बाजी

    झारखंड निकाय चुनाव: चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित, जानें कहां से किसने मारी बाजी