Ro no D15139/23

उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्विवेदी ने सर्व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एसआईआर अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संबंध में बैठक आयोजित की

एसआईआर कार्य का व्यापक प्रचार करने एवं सुगम बनाने बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से सहयोग करने की अपील की

   उप जिला निर्वाचन अधिकारी  हरिओम द्विवेदी द्वारा आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण SIR अर्हता तिथि 01.01. 2026 के संदर्भ में  बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कुल 878 मतदान केन्द्र स्थापित है, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 6,87,249  है।  28 नवंबर 2025 तक की स्थिति में जिले में कुल 4,86,205 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जिले के राजनैतिक दलों को तहसीलवार एवं विधानसभा वार जिस मतदान केन्द्रों में 60 प्रतिशत से कम डिजिटाइजेशन का कार्य हुआ है उसकी सूची भी उपलब्ध कराई गई है। आयोग के निर्देशानुसार जिन मतदाताओं का फोटो धुंधला या अस्पष्ट है, ऐसी स्थिति में मतदाता चाहे तो नवीन फोटो उपलब्ध होने पर बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा सकेगा। बूथ लेवल अधिकारी भी बीएलओ एप के माध्यम से फोटो खींचकर अपलोड करेगा। सभी मतदाताओं को फोटो देने की आवश्यकता नहीं है, इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जानकारी दी गई है। बैठक में  विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2026 के तहत् अनुपस्थित मतदाता, स्थानांतरण मतदाता एवं मृत मतदाताओं का चिन्हांकन किये जाने के संबंध में राजनैतिक दलों को जानकारी दिया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में मतदाता स्वयं https://voters.eci.gov.in/ में जाकर अपने गणना पत्रक भर सकते है। सर्व मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत किये जा रहे कार्य को सरल सुगम बनाने हेतु बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से सहयोग करने की अपेक्षा की गई। साथ ही एसआईआर गणना पत्रक सत्यापन कार्य का व्यापक प्रसार कर सभी पात्र मतदाताओं का गणना पत्रक निर्धारित तिथि 04 दिसंबर 2025 तक के पूर्व तक अनिवार्य रूप से जमा कराये जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    साजा विधायक के गृह ग्राम बीरनपुर में हो रहा राष्ट्र ध्वज का अपमान:

    [मामला PHE विभाग की पानी टंकी में लगे तिरंगे का ] जिम्मेदार तंत्र की संवेदनहीनता उजागर गोपाल शर्मा – बेमेतरा 20 फरवरी 26 — बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र अंतर्गत…

    Read more

    डिजिटल दौर में रायपुर प्रेस क्लब की बड़ी पहल प्रेस क्लब के वेबसाइट और यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

        पत्रकारिता को नए प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में कदम; अतुल तारे और पंकज झा की मौजूदगी में लॉन्च रायपुर प्रेस क्लब ने डिजिटल युग के साथ कदम…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट