Ro no D15139/23

कन्नौजिया राठौर समाज के भवन के विकास का मंत्री देवांगन ने किया भूमि पूजन

25 लाख की लागत से होगा निर्माण, समाज में जताया आभार

रायपुर 05 जनवरी 2025 वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज रविवार को कोरबा निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 31 मैगजीन भाठा में कन्नौजिया राठौर नवचेतना समिति के वार्षिक उत्सव एवं सम्मेलन व जिला खनिज न्यास मद से 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने भारत माता के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। समाज द्वारा मंत्री श्री देवांगन का स्वागत और सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में मंत्री श्री देवांगन ने समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले आप लोगों से मैने आशीर्वाद मांगा था, आप सभी ने आश्वस्त किया था की राठौर समाज 100 फ़ीसदी आपके साथ खड़ा रहेगा, आप सभी मेरे साथ खड़े नहीं रहे बल्कि भारी मतों से जीत भी दिलाई। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज राठौर समाज हर क्षेत्र में आगे है। चाहे वह कृषि, नौकरीपेशा या फिर शिक्षा का क्षेत्र हो। राठौर समाज प्रगतिशील समाज है। संगठित समाज ही प्रगति करते हैं। आप सभी एकजुट और संगठित है इसलिए आप चंहुमुखी प्रगति कर रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज दूसरी बार समाज की भवन की नींव रखने का सौभाग्य मिला है। समाज के लोगों ने उद्योग मंत्री का आभार जताया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी नन्दकिशोर राठौर, सीताराम राठौर, विजय राठौर, चेतन राठौर, योगेश राठौर, वॉर्ड की पार्षद अनिता यादव, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, रामकुमार राठौर समेत अधिक संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का रंग: हरेली तिहार पर होगा विशेष आयोजन

    मुख्यमंत्री निवास नया रायपुर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ का पहला लोकपर्व हरेली*   *खेती-किसानी, लोक परंपराओं और ग्रामीण जीवन की दिखेगी जीवंत झलक*   *गेड़ी, पारंपरिक…

    Read more

    श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता

    बिलासपुर में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति*   रायपुर, 11 अगस्त 2026/ प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल