Ro no D15139/23

बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों को मिली नई गति- वन मंत्री केदार कश्यप

वन मंत्री ने ग्राम चेमा में 54 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

 

*सड़क और पुलिया निर्माण से बेहतर होगी ग्रामीणों की आवाजाही, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश*

 

रायपुर, 10 जुलाई 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को कोण्डागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम चेमा में लगभग 54 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

*गांवों तक बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंचे*

 

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि माओवाद के प्रभाव होने के बाद बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंचें, ताकि ग्रामीणों का जीवन आसान बने और उन्हें विकास का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार केवल आधारभूत सुविधाओं के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य से महिलाओं और किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

 

*54 लाख रुपये की लागत से छह विकास कार्यों का भूमिपूजन*

 

कार्यक्रम के दौरान श्री कश्यप ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य आजीविका गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में कार्य कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने परिवार की आय बढ़ा सकती हैं। इस अवसर पर लगभग 54 लाख रुपये की लागत से छह विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण तथा सीसी सड़क निर्माण शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से गांवों में वर्षभर सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा और ग्रामीणों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद सदस्य श्रीमती रमशीला कोर्राम, सरपंच श्री खेम सोरी, श्रीमती सतबती कश्यप, श्री सनत शोरी, श्री बिशनाथ कोर्राम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा ने मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

      – प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज डोंगरगढ़ प्रवास के…

    Read more

    नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर 2 अगस्त को रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा करेंगे अध्यक्षता डिजिटल तकनीकों के समावेश से न्याय व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली,…

    Read more

    NATIONAL

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट