Ro no D15139/23

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को मिली बड़ी मंजूरी

*वित्त विभाग ने स्वीकृत किए 482 करोड़ रूपए से अधिक*

रायपुर, दिनांक 10 नवम्बर 2025/ जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने हेतु वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कुल 482 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र में सिंचाई, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सड़क विकास को महत्वपूर्ण बल मिलेगा।

*कोकिया व्यपवर्तन योजना को 16.17 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति*

विकासखंड फरसाबहार में स्थित कोकिया व्यपवर्तन योजना के लिए 16.17 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति वित्त विभाग द्वारा प्रदान की गई है। इस योजना से स्थानीय कृषि क्षेत्र को सिंचाई सुविधा में सुधार एवं जल संसाधन प्रबंधन में स्थायित्व प्राप्त होगा।

*कुनकुरी में नया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 359 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक सहमति*

कुनकुरी विधानसभा में प्रस्तावित नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु 359 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक सहमति वित्त विभाग द्वारा प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से जशपुर जिले और आस-पास के क्षेत्रों में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम मिलेगा।

*मैनी नदी पर बगिया बैराज में उद्वहन सिंचाई योजना को 79.38 करोड़ की स्वीकृति*

विकासखंड कांसाबेल की मैनी नदी पर प्रस्तावित बगिया बैराज सह -दाब युक्त उद्वहन सिंचाई योजना हेतु 79.38 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना से सिंचाई क्षेत्र में विस्तार होगा तथा कृषकों को वर्षभर जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

*तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक सड़क निर्माण के लिए 27.73 करोड़ रुपए की स्वीकृति*

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य हेतु 27.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति वित्त विभाग द्वारा दी गई है। इस मार्ग के निर्माण से अंतर्राज्यीय संपर्क बेहतर होगा तथा ग्रामीण अंचलों में परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

इन सभी परियोजनाओं से कृषि, स्वास्थ्य, सड़क और जल संसाधन क्षेत्रों में ठोस सुधार होगा। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की समग्र और संतुलित विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • Related Posts

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किए जाने को राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर, 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट