Ro no D15139/23

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर दंतेवाड़ा के स्कूलों में बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा

1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क एलबेंडाजोल की गोली दी जा रही है

रायपुर, 10 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2026 के तहत दंतेवाड़ा विकासखंड के सभी स्कूलों में बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाई गई। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना, उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाना और पोषण स्तर में सुधार करना है। अभियान का संचालन स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।

*कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों और स्वच्छता के महत्व की दी गई जानाकरी*

शासकीय माध्यमिक शाला चितालंका में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर श्री एस. मंडल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री अंकित, एनसीडी सलाहकार, बीपीएम तथा बीईओ की उपस्थिति में बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा दी गई। अधिकारियों ने बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों और स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। अभियान के तहत 1 से 2 वर्ष के बच्चों को 200 मिलीग्राम एलबेंडाजोल की आधी गोली पीसकर, जबकि 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों को 400 मिलीग्राम की पूरी गोली चबाकर खिलाई जा रही है।

*बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं*

जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा नहीं ले पाए, उन्हें 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस के दौरान एलबेंडाजोल की दवा दी जाएगी। यह दवा सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत कृमिनाशक दवा अवश्य दिलाएं। नियमित रूप से कृमिनाशक दवा लेने से बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव मिलता है और उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पहाड़ी कोरवा समुदाय के 25 सदस्यों के लिए 125 केज कल्चर एवं 5 बायोफ्लॉक तालाबों की होगी स्थापना कलेक्टर सह जिला खनिज न्यास अध्यक्ष श्री कुणाल दुदावत ने दी राशि की स्वीकृति

     कोरबा, 10 अगस्त 2026/कलेक्टर सह जिला खनिज न्यास अध्यक्ष श्री कुणाल दुदावत द्वारा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध…

    Read more

    पीएम श्री विद्यालयों में अंशकालिक योग/खेल एवं संगीत प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति 17 अगस्त को साक्षात्कार, निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश

     कोरबा, 10 अगस्त 2026/कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा कोरबा द्वारा जिले में संचालित 16 पीएम श्री विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए अंशकालिक योग/खेल प्रशिक्षक एवं अंशकालिक…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात