Ro no D15139/23

नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें – स्वस्थ युवा, सशक्त भारत कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में पीडब्ल्यूडी रामपुर स्कूल में आयोजित हुआ नशा मुक्ति शपथ समारोह

कोरबा, 10 अगस्त 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर, जिला कोरबा में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना रहा। विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।
इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थय, परिवार और पूरे समाज पर गंभीर एवं दूरगामी दुष्प्रभाव डालता है। विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाकर ही सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प