Ro no D15139/23

धमतरी जिला चना खरीदी में प्रदेश में अग्रणी, 76 हजार क्विंटल खरीदी पूरी

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक खरीदे गए कुल चने का लगभग 40 प्रतिशत अकेले धमतरी जिले से

धमतरी, अप्रैल 2026/ प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत संचालित प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत धमतरी जिले में चना खरीदी कार्य तेज गति से जारी है। जिले के 11 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर चना खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित हो रहा है।
उपसंचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित 1 लाख क्विंटल के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 5847 किसानों से 76 हजार क्विंटल चना खरीदी की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 76 प्रतिशत है। विशेष बात यह है कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक खरीदे गए कुल चने का लगभग 40 प्रतिशत अकेले धमतरी जिले से है, जिससे जिला प्रदेश में अग्रणी स्थान पर बना हुआ है।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। तौल, भंडारण और परिवहन की सुचारू व्यवस्था के साथ-साथ किसानों के पंजीयन एवं सत्यापन कार्य भी सरल और पारदर्शी ढंग से किया जा रहा है।
अब तक जिले के किसानों को लगभग 7 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है, जो सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया है। इससे किसानों में उत्साह बना हुआ है और वे अधिक मात्रा में अपनी उपज विक्रय के लिए केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपनी उपज उपार्जन केंद्रों में लाकर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक

    राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना   रायपुर. 10 अगस्त 2026. राज्य शासन ने नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

      मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात