Ro no D15139/23

धमतरी की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर कमाल

‘टचलेस टेंपल’ मॉडल देश के टॉप-30 में चयनित, कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया सम्मानित

​ जिले की होनहार छात्राओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिवसिंह वर्मा आदर्श शासकीय स्कूल की छात्रा बबीता सिन्हा और जान्हवी देवांगन ने मिलकर अटल टिंकरिंग लैब में एक अनूठा ‘टचलेस टेंपल’ मॉडल तैयार किया है, जिसकी गूंज अब दिल्ली तक पहुँच गई है। इस मॉडल की विशेषता यह है कि इसमें मंदिर की घंटी को बिना छुए ही बजाया जा सकता है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इन छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी सराहना की और इसे जिले के लिए बड़े ही गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की इस कड़ी मेहनत और नवाचार को अब राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

​उल्लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा आयोजित ‘स्कूल इनोवेशन मैराथन’ में देशभर से प्राप्त लगभग 1.50 लाख मॉडलों में से धमतरी के इस मॉडल ने शीर्ष 30 में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। यह चयन प्रक्रिया तीन कठिन चरणों से होकर गुजरी, जिसमें पहले 1000 और फिर टॉप 100 के बाद अंततः टॉप 30 में इस मॉडल को शामिल किया गया।

​इस ऐतिहासिक उपलब्धि के कारण आगामी 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में प्राचार्य बी. मैथ्यु और एटीएल प्रभारी डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ दिल्ली जाकर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करेंगी।

  • Related Posts

    चिरायु टीम की पहल से तीन बच्चों को मिला नया जीवन

      समय पर पहचान, उचित रेफरल और विशेषज्ञ उपचार से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार धमतरी 13 अगस्त 2026/- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत…

    Read more

    स्वतंत्रता कप 2026 में दिखेगा खेल भावना और सौहार्द का उत्सव

      प्रशासन, मीडिया एवं विभिन्न विभागों की टीमें होंगी आमने-सामने, 14 अगस्त को होगा रोमांचक मुकाबला धमतरी, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपसी सद्भाव, टीम भावना और…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां