Ro no D15139/23

धमतरी जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर किसानों से किया संवाद
धान खरीदी व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी, समयबद्ध भुगतान पर दिया जोर

अब तक 1.14 लाख से अधिक किसानों से 54.81  लाख क्विंटल  से अधिक धान की खरीदी

अब तक 1.05   लाख से अधिक किसानों को 1208  करोड़ रुपये का भुगतान  हुआ

धमतरी जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। किसानों को बेहतर सुविधा और समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा लगातार मैदानी निरीक्षण कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज कलेक्टर  मिश्रा ने जिले के 6 धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धमतरी तहसील के लोहरसी, पोटियाडीह, आमदी तथा भखारा तहसील के धरसीवा, डोमा एवं दाही धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सीधे किसानों के बीच पहुंचे और उनसे संवाद कर धान खरीदी की जमीनी स्थिति, समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने धान खरीदी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण—टोकन कटने की स्थिति, धान विक्रय, रकबा समर्पण, फसल सत्यापन, धान उठाव एवं भुगतान प्रक्रिया—का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि छोटे, सीमांत एवं वास्तविक किसानों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक प्रतीक्षा न हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी केन्द्रों पर पेयजल, छाया, तौल व्यवस्था, बैठने की सुविधा सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी परीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

धान उपार्जन की प्रगति

जिले में 15 नवम्बर 2025 से अब तक
• 1,14,470 किसानों से 54,81,688.80 क्विंटल धान की खरीदी
• कुल 1299.78 करोड़ रुपये की खरीदी
• 1,05,376 किसानों को 1208.63 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है

शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और किसानों में संतोष एवं विश्वास बढ़ा है।

पारदर्शिता और सख्ती के निर्देश

कलेक्टर  मिश्रा ने रकबा समर्पण एवं फसल सत्यापन की भी समीक्षा की। उन्होंने अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं फर्जी बिक्री पर सख्त नियंत्रण के निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि पहली बार धान विक्रय हेतु टोकन कटवाने वाले किसानों का अनिवार्य भौतिक सत्यापन किया जाए। सत्यापन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही धान उठाव की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि खरीदी केन्द्रों में भीड़ कम हो और किसानों को समय पर भुगतान मिल सके।

आगामी व्यवस्था
• 21 जनवरी 2026 के लिए 2462 किसानों को 10,261.42 क्विंटल धान खरीदी हेतु टोकन जारी
• अब तक 21,97,099.60 क्विंटल धान का उठाव
• उपार्जन केन्द्रों में 32,84,589.20 क्विंटल धान उठाव हेतु शेष
• 88,782 किसानों का 4767.32 हेक्टेयर रकबा समर्पण पूर्ण

कलेक्टर के इस सक्रिय, संवेदनशील एवं किसान-केन्द्रित निरीक्षण से किसानों में सकारात्मक संदेश गया है। किसानों ने व्यवस्थाओं में सुधार एवं प्रशासन की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी  बसंत कोर्राम, जिला विपणन अधिकारी  सुनील सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट