Ro no D15139/23

Dharmendra Padma Vibhushan: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर हेमा मालिनी ने किया रिएक्ट, बोलीं- वह सच में इसके हकदार हैं

Dharmendra Padma Vibhushan: दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के फैंस के लिए गुडन्यूज है. भारत सरकार ने आधिकारिक घोषणा में यह जानकारी दी कि धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा. इसके बारे में जब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस-राजनीतिज्ञ हेमा मालिनी से पूछा गया तो उन्होंने इसपर अपनी खुशी जाहिर की. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे यह खबर सुबह ही मिल गई थी. यह मेरे लिए बेहद गर्व की बात है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है.”

धर्मेंद्र को पद्म विभूष मिलने पर क्या बोलीं हेमा मालिनी ?

हेमा मालिनी ने एचटी सिटी से बात करते हुए कहा, “एक एक्टर   के रूप में ही नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी वह बेहद शानदार व्यक्ति रहे हैं. वह हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहते थे और यही बात उन्हें खास बनाती है. वह सच में इसके हकदार हैं. वह इसके हकदार बहुत पहले से थे. खैर, अब जो उन्हें यह सम्मान दिया गया है वह भी अपने आप में बहुत सम्मान की बात है.”

हेमा मालिनी का ये पोस्ट देखा आपने?

हेमा मालिनी ने अपने एक्स पर अपने पति और एक्टर धर्मेंद्र की तसवीर शेयर कर लिखा, बहुत गर्व है कि सरकार ने धरम जी के फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए अपार योगदान को पहचानते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है.

किस दिन हुआ था दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन?

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र हुआ था. लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन वहां रहने के बाद उन्हें घर लाया गया, लेकिन 24 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली.

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म कौन सी थी?

धर्मेंद्र ने साल 1960 में अपने करियर की शुरुआत की. फिल्म ‘फूल और पत्थर’ से उन्हें बड़ी सफलता मिली और इसके बाद वह लगातार हिट फिल्मों का हिस्सा बनते चले गए. उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में ‘शोले’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘धरमवीर’, ‘चुपके चुपके’, ‘प्रतिज्ञा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. ‘शोले’ में निभाया गया उनका किरदार वीरू आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ जो 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

  • Related Posts

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    नसीरुद्दीन शाह पर कंगना का फिर हमला, बोलीं- ‘पाकिस्तान से ये मोहब्बत कब खत्म होगी?

    कंगना रनौत और नसीरुद्दीन शाह के बीच जुबानी जंग एक बार फिर चर्चा में है. कंगना ने हाल ही में नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ कहा था. अब उन्होंने अपने इस…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां