Ro no D15139/23

Republic Day 2026: बॉर्डर 2 से शेरशाह तक, गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति से भर देंगी बॉलीवुड की ये सुपरहिट फिल्में, देखना न भूलें

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और देशभक्ति का प्रतीक है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारा देश तभी सुरक्षित और आजाद रह सकता है, जब उसकी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक अपने कर्तव्य और बलिदान के लिए हमेशा तैयार रहें. इस भावना को बॉलीवुड ने कई फिल्मों के जरिए पर्दे पर उतारा है. चाहे बायोपिक हो या वॉर ड्रामा, इन फिल्मों ने दर्शकों को सेना के शौर्य, साहस और बलिदान से रूबरू कराया है. इसी बीच आइए बॉलीवुड की कुछ देशभक्ति फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

बॉर्डर 2

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने सभी दर्शकों में देशभक्ति का भावना जगा दी है. इस फिल्म में सनी देओल ने फिर से सेना के ऑफिसर का किरदार निभाया है. इसके अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार भी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ऑफिसर्स के रूप में नजर आए. फिल्म ने रिलीज होते ही तीन दिनों में शानदार कमाई की है और दर्शकों का दिल जीत लिया है.

बॉर्डर

पहली फिल्म ‘बॉर्डर’ (1997) भी इसी तरह की एक हिट वॉर ड्रामा फिल्म थी. जेपी दत्ता की ओर से निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना ने अभिनय किया. फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की थी, जिसमें राजस्थान के लोंगेवाला में सिर्फ 120 भारतीय सैनिकों ने अपनी पोस्ट की रक्षा की थी. यह फिल्म उस समय की बड़ी हिट रही और आज भी देशभक्ति की भावना जगाती है.

एलओसी कारगिल

साल 2003 में जेपी दत्ता ने ‘एलओसी कारगिल’ बनाई. यह फिल्म ऑपरेशन विजय पर आधारित थी, जो कारगिल युद्ध का हिस्सा थी. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई. इसकी कहानी सैनिकों के साहस और बलिदान को दर्शाती है और दर्शकों को भावुक कर देती है.

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

साल 2019 में रिलीज हुई ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने भारतीय सेना की 2016 में पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित कहानी दिखाई. आदित्य धर की ओर से निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया. यह फिल्म साल 2019 की सबसे चर्चित और हिट फिल्मों में शामिल रही.

शेरशाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘शेरशाह’ (2021) मेजर विक्रम बत्रा की बायोपिक थी. कारगिल युद्ध में शहीद हुए बत्रा की बहादुरी और देशभक्ति की कहानी इस फिल्म में बेहद भावुक अंदाज में दिखाई गई. फिल्म ने दर्शकों के मन में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया और आंखें नम कर दी.

इक्कीस

साल 2026 की शुरुआत में रिलीज हुई ‘इक्कीस’ भी इस लिस्ट का हिस्सा है. इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने आर्मी ऑफिसर अरुण खेत्रपाल का रोल निभाया. धर्मेंद्र भी फिल्म में नजर आए और यह उनकी आखिरी फिल्म थी. ‘इक्कीस’ सिर्फ सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक नहीं है, बल्कि यह युद्ध में हुए दर्द, संघर्ष और सैनिकों के बलिदान की कहानी भी दर्शाती है.

  • Related Posts

    Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट

    Maa Inti Bangaram: रिलीज से पहले ही समांथा रुथ प्रभु की फिल्म की हुई चांदी, बिना एक भी टिकट बिके मेकर्स ने वसूल लिया पूरा बजट Maa Inti Bangaram: समांथा रुथ…

    Read more

    Haunted 3D: Echoes की सफलता पर मिमोह चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी सपने के पूरे होने जैसा है

    Haunted 3D: Echoes: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती इन दिनों अपनी नई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत