Ro no D15139/23

शुभमन गिल की जगह बल्लेबाजी कर सकते हैं ध्रुव जुरेल: सीतांशु कोटक

भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने गुवाहाटी में शनिवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान शुभमन गिल की रिकवरी पर अपडेट दिया है। कोटक ने कहा कि गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

 

कोटक ने कहा, “वह निश्चित रूप से ठीक हो रहे हैं। मैं उनसे कल मिला था। फिजियो और डॉक्टरों को यह तय करना है कि अगर वह पूरी तरह से ठीक भी हो जाते हैं, तो मैच के दौरान ऐंठन दोबारा होने की संभावना है या नहीं। यह बहुत जरूरी है। अगर कोई भी संशय है, तो मुझे यकीन है कि वह एक और गेम के लिए आराम करेंगे। एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में शुभमन की कमी टीम को खलेगी।”

 

उन्होंने कहा, “भारतीय टीम में गहराई है। अगर गिल दूसरे टेस्ट में नहीं खेलते हैं, तो हमारे पास उनकी जगह लेने के लिए अच्छे खिलाड़ी हैं। हो सकता है गिल की जगह खेलने वाला गुवाहाटी में शतक लगा दे।”

 

बल्लेबाजी कोच ने संकेत दिया कि अगर गिल दूसरे टेस्ट में नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह ध्रुव जुरेल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

 

शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में ऐंठन की परेशानी हुई थी। इस वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

 

भारतीय टीम के लिए गुवाहाटी में खेला जाने वाला टेस्ट बेहद अहम है। कोलकाता में खेला गया टेस्ट लो स्कोरिंग रहा था। भारतीय टीम 124 का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी और दूसरी पारी में 93 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने 15 साल बाद भारत में टेस्ट जीता था। अगर भारतीय टीम अगला टेस्ट जीतने में सफल नहीं रहती है, तो 25 साल बाद अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाएगी। हालांकि, भारतीय टीम वापसी का दमखम रखती है और दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज ड्रॉ करा सकती है।

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज…

    Read more

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार