Ro no D15139/23

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 का दूसरा दिन भी सुपरहिट, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Dhurandhar 2 Box Office Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर रही है. पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म ने ₹80.72 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर पहले दो दिनों में फिल्म की कमाई ₹226.27 करोड़ और ग्रॉस ₹269.39 करोड़ हो गई. उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई डबल हो जाएगी.

एडवांस शो और प्रीव्यू ने बढ़ाया उत्साह

धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में थी. पेड प्रीव्यू शो में फिल्म ने ₹43 करोड़ कमाए. कुल 11,294 शो चलाए गए थे. हिंदी वर्जन ने अकेले ₹99.10 करोड़ रुपये की कमाई की.

राकेश रोशन ने की तारीफ

फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म सिर्फ कमाई के लिए नहीं बल्कि कहानी और अंदाज में भी सिनेमा के नए लेवल को दिखाती है. रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आदित्य धर ने जिस जुनून और अंदाज से फिल्म बनाई है, वह सब फिल्मकारों के लिए प्रेरणा है. धुरंधर सिनेमा की नई दिशा दिखाती है. इसे खतरे के तौर पर नहीं देखना चाहिए, बल्कि कहानी कहने और एंटरटेनमेंट में एक जरूरी और सही बदलाव के रूप में लेना चाहिए. समय आ गया था और आदित्य धर ने हमारी उम्मीदों से कहीं बेहतर काम किया! भगवान आपका भला करे और आपको और ताकत दे, आदित्य!”

धुरंधर: द रिवेंज के बारे में

स्पाई एक्शन थ्रिलर  पांच भाषाओं में रिलीज हुई- हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़. इस फिल्म की कहानी आदित्य धर ने लिखी है और इसे ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणवीर सिंह ने दो अलग-अलग किरदार निभाए हैं- जसकीरत और हमजा. वहीं, आर माधवन रणनीतिकार अजय सान्याल की भूमिका में लौटे हैं. अर्जुन रामपाल फिल्म में आईएसआई मेजर इकबाल के किरदार में हैं और संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया है. फिल्म में सारा अर्जुन, राकेश बेदी, डेनिश पंडोर और गौरव गेरा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं. कहानी का फोक्स कराची है, जो अपने गैंग वार और हिंसक इलाके के लिए मशहूर है. फिल्म में जासूसी और खुफिया ऑपरेशन की दुनिया को दिखाया गया है.

  • Related Posts

    नेशनल ट्राइबल गेम्स : रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन

    *जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी* *32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 3000 जनजातीय खिलाड़ी करेंगे भागीदारी* *डेमो गेम्स के रूप में दो परंपरागत खेल कबड्डी…

    Read more

    सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, एफिडेविट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

    Sara Ali Khan: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी धार्मिक आस्था को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. कभी काशी, कभी महाकाल तो कभी केदारनाथ, सारा…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत