Ro no D15139/23

धान खरीदी में डिजिटल क्रांति- ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’, किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा

*रायपुर, 19 नवम्बर 2025/* धान खरीदी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सरल और किसान-हितैषी बनाने के लिए ‘तुंहर टोकन मोबाइल ऐप’ की शुरुआत की है। यह ऐप किसानों को अब घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगा, जिससे उपार्जन केंद्रों में लगने वाली लंबी कतारों और भीड़ से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। किसान अपने मोबाइल नंबर और आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से इस ऐप में आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। किसान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ऐप के माध्यम से अपने धान बेचने हेतु टोकन बुक कर सकेंगे।

टोकन वितरण को किसानों की श्रेणी के अनुसार विभाजित किया है- सीमांत किसान अधिकतम 1 टोकन, लघु किसान अधिकतम 2 टोकन, दीर्घ किसान अधिकतम 3 टोकन। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों की प्रतिदिन की कुल खरीदी क्षमता का 70 प्रतिशत भाग ऐप के माध्यम से मिलने वाले टोकनों के लिए आरक्षित रहेगा। 80 प्रतिशत टोकन लघु और सीमांत किसानों, 20 प्रतिशत टोकन दीर्घ किसानों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। यह ऐप किसानों को उपार्जन केंद्रों में समय और श्रम की बचत कराएगा। लंबी कतारों से मुक्ति, मनचाही तिथि पर धान बेचने की सुविधा और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाती है। इससे खरीदी केंद्रों में भीड़ प्रबंधन भी बेहतर होगा और छोटे किसानों को प्राथमिकता सुनिश्चित होगी।

  • Related Posts

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित किए जाने को राज्य की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

    रायपुर, 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि (20 मार्च) पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट