Ro no D15139/23

डिजिटल टोकन व्यवस्था से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों को मिल रहा लाभ

जिले में धान उपार्जन केन्द्रों पर शासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से धान विक्रय की प्रक्रिया सरल, सुगम एवं समयबद्ध हो गई है, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है।
अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत भकुरा के निवासी मध्यम वर्ग के किसान   अभिषेक पैकरा ने बताया कि वे धान विक्रय के लिए नामनी किसान हैं। उनके पिता   उदय कुमार पैकरा हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पर्याप्त वर्षा होने से धान की पैदावार बेहतर रही है। उन्होंने बताया कि कुल 217 क्विंटल धान का रकबा  है। उन्होंने मोबाइल फोन पर तुहंर टोकन ऐप के माध्यम से पहला टोकन 119.60 क्विंटल के लिए काटा है।
उन्होंने बताया कि मोबाइल आधारित टोकन प्रणाली से किसानों को अब उपार्जन समितियों में अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती। घर बैठे टोकन कट जाने से समय, श्रम एवं आर्थिक संसाधनों की बचत हो रही है। यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है और किसानों के लिए  सुविधाजनक सिद्ध हो रही है।
पैकरा ने बताया कि परसा धान उपार्जन केन्द्र पहुंचने पर गेट पास, नमी परीक्षण एवं बारदाना वितरण की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण की गई। केंद्र में किसानों के लिए पेयजल, बैठने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सकी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के शासन में किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी से किसानों की आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वे अपने खेतों में गेहूं, तिलहन एवं सब्जी जैसी अन्य फसलों की खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी बढ़ी है।
कृषक श्री पैकरा ने कहा कि वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था सराहनीय है, जिससे किसान बेहद संतुष्ट हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धान खरीदी व्यवस्था किसान हितैषी है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम