Ro no D15139/23

ग्रामीण क्षेत्रों में अब डिजिटल लेनदेन हो रहा लोकप्रिय

ग्राम पंचायत मुगलानी के ग्रामवासी क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई के माध्यम से टैक्स कर रहे जमा
राजनांदगांव 16 दिसम्बर 2025। ग्रामीण क्षेत्रों में अब डिजिटल लेनदेन लोकप्रिय हो रहा है। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य टैक्स जमा कराने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है। ग्राम पंचायत मुगलानी के ग्रामवासी क्यूआर कोड स्कैन करके यूपीआई के माध्यम से अपना अनिवार्य टैक्स जमा कर रहे है। ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा से ग्रामवासियों में उत्साह है। डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया से टैक्स वसूली सरल हुआ है। जिससे टैक्स कलेक्शन में इजाफा हुआ है।  ग्रामीण क्षेत्रों तक ऑनलाईन टैक्स जमा करने की सुविधा का लाभ जनसामान्य ले रहे है। ग्राम पंचायतों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के कर जिसमें संपत्ति कर, प्रकाश कर, वृत्तिकर, बाजार शुल्क, पशु पंजीयन शुल्क सहित जल कर, निकास कर, तालाब लीज, कांजी हाऊस, खनिज रायल्टी एवं अन्य करों के अंतर्गत निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण, उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र, विद्युत एवं आय प्रयोजन, आनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा प्रमाण पत्र, भूमि क्रय विक्रय, नामांतरण, फौती बटवारा, होटल, ढाबा, मोटर गाड़ी मरम्मत, मोबाईल टावर शुल्क सहित अन्य कर ग्राम पंचायतों में ऑनलाईन भुगतान किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सुरक्षा बलों के जवानों के लिए तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला का आयोजन मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

    रायपुर, 23 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षा बलों के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा तनाव एवं आत्महत्या की रोकथाम के उद्देश्य से सूरजपुर…

    Read more

    जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त – ग्राम झुराडबरी में अवैध प्लॉटिंग के लिए पहाड़ काटकर बनाया गया रास्ता ध्वस्त

      राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर: देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर: देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट