Ro no D15139/23

कलेक्टर ने अभिभावकों से नन्हे बच्चों को बूथ में ले जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाने की अपील की

सघन पल्स पोलियो अभियान 21 से 23 दिसम्बर तक
– जिले के 478 बूथ में 119505 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा
– जिले के लक्षित 0 से 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा
राजनांदगांव 16 दिसम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 21 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2025 तक पल्स पोलियो अभियान के संबंध में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने अभिभावकों से नन्हे बच्चों को बूथ में ले जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाने की अपील की है। उन्होंने इसके लिए की गई तैयारी की समीक्षा की। जिले के 0 से 5 वर्ष के लक्षित 119505 बच्चों पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 478 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 956 टीम द्वारा कार्य किया जाएगा। 98 सुपरवाईजर द्वारा कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जाएगी। विकासखंडों के सुपरवाईजरी के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम बनाया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत 21 दिसम्बर 2025 को बूथ के माध्यम से सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लक्षित 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। छूटे हुये बच्चों को 22 दिसम्बर तथा 23 दिसम्बर को स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता द्वारा घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि बूथ के अलावा जिले के सभी विकासखण्डों तथा शहरी क्षेत्रों में बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, छात्रावास, मदरसा, ईटा भट्टा के लिए ट्रांजिट टीम द्वारा पल्स पोलियो की खुराक बच्चों को दी जाएगी। जिला नोडल अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के सुचारू संपादन के लिए मैदानी अमलों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अतुल विश्वकर्मा सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

  • Related Posts

    MLALADS सॉफ्टवेयर पर कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित

    *संचालक श्री तीर्थ राज अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, समयबद्ध कार्य निष्पादन के दिए निर्देश*   रायपुर, 24 जुलाई 2026/ आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, नवा रायपुर…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण अनावश्यक सामानों का नियमानुसार हटाने एवं सुरक्षा  व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने दिए निर्देश

      जशपुरनगर 24 जुलाई 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने आज ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए