Ro no D15139/23

दिग्विजय स्टेडियम में 6 करोड़ रूपए की लागत से होगा मरम्मत एवं निर्माण कार्य

– कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम का किया आकस्मिक निरीक्षण
– बैडमिंटन हॉल, बास्केटबाल हॉल, कार्यालय कक्ष में एसी तथा प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
– दिग्विजय स्टेडियम खिलाडिय़ों के लिए आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
– दिग्विजय स्टेडियम के रख-रखाव, मरम्मत तथा विद्युत व्यवस्था के लिए दिए आवश्यक निर्देश
राजनांदगांव 03 जुलाई 2025। दिग्विजय स्टेडियम के रख-रखाव एवं मरम्मत का कार्य 6 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दिग्विजय स्टेडियम के संचालन, व्यवस्था एवं रख-रखाव के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने दिग्विजय स्टेडियम का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम के रख-रखाव, मरम्मत कार्य तथा विद्युत व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैडमिंटन हॉल, बास्केटबाल हॉल, कार्यालय कक्ष में एसी तथा प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने कहा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में बने टेनिस कोर्ट को ठीक कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम की दीवारों में लगे रंगीन लाईट को सुधारने के लिए कहा। बिजली फिटिंग, लाईट, स्टेडियम के मरम्मत एवं निर्माण कार्य, साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का निरीक्षण किया एवं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम के पीछे की जमीन को मापने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव शहर की पहचान है। जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। स्टेडियम खिलाडिय़ों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। स्टेडियम में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हंै। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, इंजीनियर श्री राजेश साहू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धान के बीज उत्पादन में किसानों को मिलेगा 3500 से 3700 रूपए प्रति क्विंटल तक उपार्जन मूल्य

      – बीज उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय, 15 अगस्त तक कराएं पंजीयन राजनांदगांव 03 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के प्रक्रिया केन्द्र राजनांदगांव…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए