Ro no D15139/23

कलेक्टर की पहल पर दिनेश को मिलेगी बीमा की राशि

करेलीबड़ी गांव में पेयजल समस्या का शीघ्र होगा निराकरण, जनदर्शन में मिले 57 आवेदन

धमतरी 25 अप्रैल 2025/ लोगों की समस्या, मांग एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन कलेक्टोरेट में किया जाता है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्या व शिकायतें सुनी और उनका गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। नगरी निवासी श्री दिनेश कुमार नेताम ने आज जनदर्शन में पहुंचकर बताया कि उनका परिवार तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य करता है। बीते वर्ष उनकी पत्नी की मृत्यु हो गयी हैं। शासन द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रदान की जाने वाली बीमा की राशि अब तक नहीं मिल पायी है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उक्त आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु वनमंडलाधिकारी को निर्देशित किया। वहीं ग्राम परसट्टी निवासी दिव्यांग श्री मानिकराम साहू ने अपनी भूमि का सीमांकन कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस प्रकरण पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए एसडीमए धमतरी को निर्देशित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिव्यांग मानिकराम साहू से शासन की अन्य योजनाओं का लाभ लेने को भी कहा। मानिकराम ने बताया कि उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बन चुका है और शासन की पेंशन योजना का लाभ भी मिल रहा है।
इसी तरह सरपंच, ग्राम पंचायत करेलीबड़ी ने अपने आवेदन में पेयजल, नवीन बोर, ग्राम विकास हेतु नवीन कार्य स्वीकृत करने, निस्तारी हेतु तालाबों में पानी देने सहित अन्य समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर ने एसडीएम कुरूद और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पेयजल की समस्या को खत्म करने शीघ्र कार्यवाही कर अवगत कराने कहा। वहीं नारी गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रही अवैध रेत खदानों को तत्काल प्रभाव से बंद कर कार्यवाही करने हेतु आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर ने खनिज विभाग के अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने कहा।

  • Related Posts

    नशे से दूर रहकर युवा बनें विकास की ताकत : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    विद्यार्थियों से संवाद कर कलेक्टर ने समझाए नशे के दुष्परिणाम, दिलाई नशामुक्ति की शपथ   धमतरी, 22 अगस्त 2026। “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत शुक्रवार को स्वामी…

    Read more

    पति के निधन के बाद नहीं टूटा कुसुम का हौसला, सक्षम योजना के सहारे संभाला ईंट व्यवसाय

      दो लाख रुपये के ऋण और प्रशिक्षण से मिली नई राह, रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को ‘भैया’ कहकर जताया आभार धमतरी, 22 अगस्त 2026। कभी परिवार की…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से