
अंबिकापुर 26 फरवरी 2026/ समाज कल्याण विभाग, सरगुजा द्वारा दिव्यांगजनों के हित में विशेष शिविर का आयोजन जनपद पंचायत बतौली के सभाकक्ष में किया गया। शिविर में कुल 104 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया।
शिविर के दौरान विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र वितरित किए गए। उपस्थित दिव्यांगजनों को शासन द्वारा संचालित सहायता, पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उप संचालक, समाज कल्याण विभाग सरगुजा श्री व्ही. के. उके ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में जिले के विभिन्न विकासखण्डों में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च को सीतापुर, 12 मार्च को मैनपाट, 13 मार्च को अंबिकापुर, 17 मार्च को लखनपुर तथा 19 मार्च को उदयपुर जनपद पंचायत में दिव्यांगजनों हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे।
आज आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।









